छठी जेपीएससी पर सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण, रद्द नहीं होगी नियुक्ति
On
रांची: राजधानी में रविवार को एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित छठी जेपीएससी की नियुक्ति प्रक्रिया के रद्द किये जाने की खबर पर सरकार ने स्पष्टीकरण जारी की है। राज्य सरकार का कहना है कि झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित छठी संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा 2016 को रद्द करने के संबंध में वर्तमान विद्वान महाधिवक्ता, झारखण्ड के द्वारा वर्तमान राज्य सरकार को परामर्श नहीं दिया गया है। साथ ही वर्तमान राज्य सरकार के द्वारा उक्त परीक्षा को रद्द करने का निर्णय नहीं लिया गया है और न ही इस संबंध में कोई कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
समाचार पत्र में यह खबर प्रकाशित हुई थी कि राज्य सरकार छठी जेपीएससी संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा 2016 की नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कर सकती है। जिस पर सरकार ने प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि प्रसंगाधीन विषय पर समाचार पत्रों में प्रकाशित उक्त खबर पूर्णतः निराधार, तथ्यहीन एवं भ्रामक है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



