गोड्डा में सीएम सोरेन ने किया 14 करोड़ रूपए की योजनाओं का उद्घाटन

गोड्डा में सीएम सोरेन ने किया 14 करोड़ रूपए की योजनाओं का उद्घाटन

गोड्डा: जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के बड़ा कल्हाजोर गांव में रविवार को बैजल बाबा की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मेले का उद्घाटन किए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनकी नहीं, आपकी सरकार है। सरकार की सारी योजनाओं पर अपका अधिकार है। इन योजनाओं का लाभ हर किसी को मिलना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि आप सरकार के सहयोगी बने। सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में सरकार अपने विकास कार्यों की बदौलत झारखंड की तस्वीर बदल देगी।

इसके अलावे सीएम सोरेन ने कहा कि सरकार किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी। थाने तक में छापेमारी की जा रही है। साथ ही जो भी पदाधिकारी कर्मचारी भ्रटाचार में लिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके आगे उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई काम में बाधा डालेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को चेताते हुए कहा कि जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और दाखिल खारिज जैसे मामले तय समय सीमा पार जारी करें।

वहीं, मेले के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने बैजल बाबा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के नायक बैजल बाबा के कार्यक्रम में आना अपनी खुशनसीबी मानता हूं। बैजल बाबा ने देश की आजादी की लड़ायी लड़ी थी। साथ ही आज के इस अवसर पर सीएम ने बैजल बाबा के 8 परिजनों को सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम के दौरान हेमंत सोरेन ने 14 करोड़ रूपए की 433 योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इसमें एनआरईपी की 234, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 94 और जिला परिषद की 105 योजनाएं शामिल हैं। साथ ही 8177 लाभुकों के बीच 156 करोड़ रूपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इसके अलावा सीएम ने पीएम आवास योजना ग्रामीण के 15 लाभुकों को घर की चाबी सौंपी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में 16 डॉक्टरों नियुक्ति पत्र प्रदान किया और डीएफएमटी फंड से दो बाइक एम्बुलेंस लाभुकों को सौंपी।

इस मौके पर राजमहल के सांसद विजय कुमार हांसदा, डीआईजी राजकुमार लकड़ा, डीडीसी और प्रभारी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी