त्रिभुवन मंडल का पलटवार, बोले- मुझे भू-माफिया कहने वाले खुद आधा दर्जन गरीबों की जमीन कब्जाए बैठे हैं

जमीन संबंधी आरोपों को बताया पूरी तरह निराधार और राजनीतिक साजिश

त्रिभुवन मंडल का पलटवार, बोले- मुझे भू-माफिया कहने वाले खुद आधा दर्जन गरीबों की जमीन कब्जाए बैठे हैं
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विरोधियों पर आरोप लगाते झामुमो नेता त्रिभुवन मंडल।

सरिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी त्रिभुवन मंडल ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे जमीन संबंधी आरोपों को निराधार और राजनीतिक साजिश बताया।

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला उपाध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी त्रिभुवन मंडल ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विरोधियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ चलाए जा रहे जमीन संबंधी आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताते हुए इसे एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश करार दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए त्रिभुवन मंडल ने कहा कि जो लोग उन पर किसानों की जमीन पर जबरन मिट्टी डालने का झूठा आरोप लगा रहे हैं, वे खुद भू-माफिया हैं और लगभग आधा दर्जन गरीब व अल्पसंख्यक परिवारों की जमीन दबाकर बैठे हैं। उन्होंने नामजद आरोप लगाते हुए कहा कि स्व. अयूब मियां, इदरीश अंसारी, मुंशी मंडल और सरस्वती दास की जमीनों पर इन दोनों भाइयों ने अवैध कब्जा कर रखा है।

झामुमो नेता ने विरोधियों के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनका पूरा परिवार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। राजू मंडल और उसका बेटा भूषण मंडल (जो माले का कार्यकर्ता है) पूर्व में नकली डाबर तेल बनाने और मोटरसाइकिल चोरी जैसे मामलों में जेल जा चुके हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि ऐसे आपराधिक चरित्र के लोगों पर अविलंब कानूनी कार्रवाई की जाए और इनके चंगुल से गरीबों की जमीन को मुक्त कराया जाए।

त्रिभुवन मंडल ने दावा किया कि उनके खिलाफ माहौल बनाने के लिए महिलाओं को तीन-तीन सौ रुपए और पुरुषों को पांच-पांच सौ रुपए देकर एसडीओ कार्यालय ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "भाकपा माले के स्थानीय प्रभारी को मुझे 'भू-माफिया' कहते हुए शर्म आनी चाहिए। मेरा जीवन क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा है। सरिया को प्रखंड, अंचल, अनुमंडल बनवाने और पावर ग्रिड व सब-स्टेशन की स्थापना के लिए मैंने खुद 110 घंटे तक आमरण अनशन किया है।"

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में करोड़ों की ठगी का आरोप, राधा स्वामी संगठन के दफ्तर पर जुटे ग्राहक

उन्होंने भाकपा माले के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व विधायक विनोद सिंह व स्थानीय प्रभारी सीताराम सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि माले को अपनी गिरती राजनीतिक जमीन की समीक्षा करनी चाहिए, जो नगर निकाय चुनाव में एक वार्ड तक नहीं जीत पाई।

यह भी पढ़ें: Giridih News: विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर वन में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

त्रिभुवन मंडल ने माले नेतृत्व से अपील की कि वे किसान हित के नाम पर राजनीति करना बंद करें और अपनी पार्टी के भीतर छिपे ऐसे आपराधिक चरित्र वाले कैडरों को बाहर निकालें, ताकि संगठन की छवि साफ हो सके। उन्होंने नसीहत दी कि अगर माले को कम्युनिस्ट आंदोलन का विस्तार करना है, तो व्यक्ति विशेष के खिलाफ साजिश रचने के बजाय जनता की वास्तविक समस्याओं पर राजनीतिक लड़ाई लड़े।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत
सरला बिरला विश्वविद्यालय का जलवा: दो छात्रों को यूएई में मिला ₹32.50 लाख तक का पैकेज
Sahebganj News: पथरा गांव में एनटीपीसी का बड़ा सोलर पैनल उखड़ा, बाल-बाल बचे ग्रामीण
Sahebganj News: दहेज मांग और मार-पीट केस में कोटालपोखर पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार
Sahebganj News: पेयजल संकट के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, जारी की हेल्पलाइन नंबर सूची
Sahebganj News: जन्म से 5 साल तक के 35,877 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
Koderma News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बड़की धमराय में लगाया विधिक जागरूकता शिविर
Ranchi News: JEE Advanced 2026 में सीसीएल की शिक्षा पहल का कमाल, तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता
3 करोड़ में झारखंड आंदोलन खरीदने वाली कांग्रेस’, आदित्य साहू का बड़ा हमला, राज्यसभा चुनाव पर गरमाई सियासत
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की समीक्षा बैठक आयोजित
जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा ने किया उलगुलान: कैलाश यादव
त्रिभुवन मंडल का पलटवार, बोले- मुझे भू-माफिया कहने वाले खुद आधा दर्जन गरीबों की जमीन कब्जाए बैठे हैं