Crime News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में तीसरी पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

थाना में लिखित आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

Crime News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में तीसरी पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

खोरिमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिक द्वारा आरोपी एजाज अंसारी द्वारा बलात्कार किए जाने की बात कही गई है जबकि उसके अन्य तीन साथियों द्वारा बलात्कार में सहयोग किया गया है।

तिसरी, गिरिडीह: तिसरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम को एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी एजाज अंसारी समेत उसके अन्य तीन साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की गांव के ही किसी दुकान में सामान लेने गई थी। तभी तिसरी थाना क्षेत्र के जमुनिया टांड़ गांव निवासी मो अख्तर का 21 वर्षीय पुत्र अजाज अंसारी अपने तीन अन्य साथियों के साथ आया और  उक्त 13 वर्षीय किशोरी को जबरन अपने साथ बाइक पर बैठा कर अपने एक दोस्त के घर उठा कर एक साथी के घर ले गया। जहां पर साथियों के सहयोग से एजाज अंसारी ने उक्त नाबालिग लड़की का जबरन बलात्कार किया। 

बताया गया कि इस दरिंदगी के दौरान 13 वर्षीय नाबालिग कराहती रही लेकिन दरिंदों ने उसे नहीं छोड़ा और सभी ने पकड़ कर उसके साथ जबरन किया। जिससे उक्त नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। काफी देर के बाद पीड़िता किसी तरह से अपना घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई। जिसके बाद मजदूर पिता पीड़िता को लेकर थाना पहुंचे और उन्होंने तिसरी थाना में इस बाबत लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

बता दें घटना की जानकारी मिलने के बाद तिसरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एजाज अंसारी सहित सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू करते हुए चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इधर मामले को लेकर खोरिमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिक द्वारा आरोपी एजाज अंसारी द्वारा बलात्कार किए जाने की बात कही गई है जबकि उसके अन्य तीन साथियों द्वारा बलात्कार में सहयोग किया गया है। मामले में तिसरी पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: इनर व्हील क्लब सनशाइन ने शिक्षक दिवस पर चार शिक्षकों को किया सम्मानित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Vivek Gupta Picture

Vivek Gupta is a news writer and content contributor at Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान