ड्यूटी पर लौटा जवान फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी
On
दुमका: झारखंड की उपराजधानी स्थित पुलिस लाइन में जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत जवान का नाम अमर कुमार है, जो कि बिहार के बक्सर जिला का निवासी था।
पुलिस को इसकी जानकारी बुधवार को मिली, जिसके बाद पुलिस लाइन के बैरक में पहुच पुलिस ने उसके शव को उतारा। जहां से उसे पोस्टमॉर्टेम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार अमर अपने परिवार को गाँव पहुंचाकर मंगलवार को ड्यूटी पर लौटा था। उसे कैश वैन पर तैनात किया गया था।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Latest News



