धोनी बने झारखंड के शीर्ष आयकर दाता, किया इतने रुपयों का भुगतान
On
रांची: इनकम टैक्स भरने के मामले में झारखंड में टॉप पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आ गये हैं। वे व्यक्तिगत तौर पर इनकम टैक्स भरने वालों की सूची में लगातार तीसरे वर्ष भी टॉप पर रहे। वित्तीय वर्ष 2019-2020 में उन्होंने 28 करोड़ रूपए का टैक्स अब तक भर चुके हैं। इनके अलावे व्यक्तिगत करदाताओं में रांची के एनके चौधरी और उदय शंकर प्रसाद का नाम टॉप 10 में हैं। वहीँ अगर झारखंड में सबसे ज्यादा आयकर भुगतान करने वाले की बात करें तो राज्य में सीसीएल ने वर्तमान वित्तीय वर्ष मे 1100 करोड़ रुपयों का टैक्स भुगतान किया।
इसके अलावे जमशेदपुर की दो कम्पनियाँ टिमकेन इंडिया लिमिटेड और जामीपोल लिमिटेड, रांची से बिग शॉप मॉल, निजी हॉस्पिटल कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल और राज हॉस्पिटल एवं कोचिंग संस्थान ब्रदर्स एकेडमी का नाम झारखंड के टॉप 10 आयकर दाताओं में शामिल है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



