मोस्ट वांटेड उग्रवादी बासुदेव हुआ गिरफ्तार
On
चतरा: जिले के सिमरिया प्रखंड से उग्रवादी संगठन टीपीसी के सब-जोनल कमांडर बासुदेव गंझू को लावालौंग पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसे गिरफ्तार लावालौंग थाना क्षेत्र के हूटरू गाँव के समीप से हुई। वह लावालौंग के धमधमवां मंधनियां गाँव का निवासी है।
उक्त जानकारी सिमरिया थाना के इंस्पेक्टर शिव प्रकाश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के माध्यम से पता चला कि हूटरू गाँव के आसपास टीपीसी उग्रवादियों की गतिविधि बढ़ी हुई है। इस सूचना के आधार पर वरीय पुलिस आधिकारियों के निर्देश पर लावालौंग पुलिस ने टीम गठित की, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर ने किया। टीम को हूटरू गाँव भेजा गया, जहाँ से बासुदेव गंझू को गिरफ्तार कर लिया गया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Latest News



