मधु कोड़ा का सहयोगी संजय कोल आवंटन के लिए वसूलता था करोड़ों रूपए
On
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने से जुड़े मामले में एक नया खुलासा हुआ है। सीबीआई के गवाह आयकर अनुसंधान पदाधिकारी विपुल अग्रवाल ने खुलासा किया है कि कोड़ा के सहयोगी संजय चौधरी ने चाईबासा में कोल आवंटन कराने के एवज में वर्ष 2007 में कंपनियों से करोड़ों रूपए की वसूली करता था। गवाह ने सीबीआई के स्पेशल जज एके मिश्र की कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया।
उसके दिए गये बयान के अनुसार संजय चौधरी ने व्यवसायी संजीव मनसोत्र से कोर प्रोजेक्ट के तहत कोर स्टील कंपनी के पक्ष में कोल आवंटन कराने के लिए बिजनेसमैन वीरेन आहूजा के माध्यम से 11 करोड़ रूपए वसूले थे। लेकिन आवंटन न हो पाने की स्थिति में संजय ने वीरेन को पांच करोड़ रूपए वापस कर दिए। बाकी बचे हुए पैसों का मधु कोड़ा के मुख्य सहयोगी विनोद सिन्हा और उसके भाई विकास सिन्हा ने बंटवारा कर लिया। ख़बरों के अनुसार संजीव मनसोत्र का मधु कोड़ा और विनोद सिन्हा से परिचय संजय चौधरी ने करवाया था। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Latest News



