Chaibasa News: नवविवाहिता ने की खुदकुशी, छह माह पहले हुई थी शादी

घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं 

Chaibasa News: नवविवाहिता ने की खुदकुशी, छह माह पहले हुई थी शादी
नवविवाहिता स्नेहा कुमारी

आजादनगर थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी में शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना घटी। यहां रहने वाली स्नेहा कुमारी ने अपने ही ससुराल में आत्मदाह करने का प्रयास किया था। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे उपचार के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पूर्वी सिंहभूम: आजादनगर थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी में शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना घटी। यहां रहने वाली स्नेहा कुमारी ने अपने ही ससुराल में आत्मदाह करने का प्रयास किया था। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे उपचार के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर स्नेहा ने इतना बड़ा और दर्दनाक कदम क्यों उठाया। जानकारी के अनुसार, स्नेहा की शादी महज छह माह पहले ही शुभम सिंह नामक युवक से हुई थी, जो पेशे से ट्रांसपोर्ट का काम करता है। घटना के वक्त शुभम घर पर मौजूद नहीं था, वह काम से रांची गया हुआ था।

पड़ोसियों ने बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर कहा-सुनी होती रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं विवादों से आहत होकर स्नेहा ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी भी तरह की लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: Crime News: सब्बल से घोंपकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान