जमशेदपुर में एंबुलेंस जाम में फंसी रही और स्वास्थ्य मंत्री खुद सड़क पर लड्डू तौलवाते रहे: प्रतुल शाहदेव
रांची: भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम हज़ारीबाग़ के सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि कल संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट लोक कल्याणकारी, ऐतिहासिक और सर्वस्पर्शी है। यह बजट किसान,महिला,मध्यमवर्ग के साथ उद्योग जगत के लिये भी हितकारी है। सिन्हा ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है।
झारखंड के परिपेक्ष्य में बजट पर बोलते हुए जयंत सिन्हा ने कहा कि इस बजट से झारखंड में खुशहाली बढ़ेगी, राज्य का स्थान विश्व पटल पर दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के लिए बजट में विश्वस्तरीय म्यूजियम बनाने का प्रावधान किया गया है, जिसके अवलोकन के लिये दुनिया भर से जनजाति समाज सहित अन्य समाज के लोग भी आएंगे। यह प्रदेश जनजाति संस्कृति के क्षेत्र में केंद्र बिंदु के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र आदिवासी विश्वविद्यालय के लिये राज्य सरकार को हरसंभव मदद किया जाएगा।प्रतुल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के समर्थकों ने लगभग 4 घंटे तक पूरे जमशेदपुर शहर की यातायात व्यवस्था को ठप रखा। पांच एंबुलेंस जाम में फंस गए, जिस कारण दो मरीजों की इलाज के अभाव में मृत्यु हो गई। जब एम्बुलेंस के ड्राइवर मंत्री जी के समर्थकों से जाने देने की मिन्नतें कर रहे थे, तब स्वास्थ्य मंत्री सड़क पर अपने आप को लड्डुओं से वजन करवा रहे थे।
गठबंधन सरकार में अराजकता चरम पर है। इस तरह के घटनाओं से समझा जा सकता है कि राज्य किस ओर जा रहा है। प्रतुल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्वास्थ्य मंत्री पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की। प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री विधायक अनंत ओझा, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।
Related Posts
Latest News



