इरफान के आरोपों पर बिफरे अमर बाउरी बोले, सीएम हेमंत धृतराष्ट्र की तरह सब देख रहे हैं
On
रांची : झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि आज तीसरे दिन जिस तरह से सदन के अंदर कांग्रेस के अहंकार का खुला प्रदर्शन हुआ यह इस बात का प्रमाण है कि 70 वर्ष से कांग्रेस जो कंट्रोलिंग पावर रखना चाहती है उसे सदन में पूरा करने का प्रयास कर रही है.
उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी एक ऐसे संस्थान पर आरोप लगा रहे हैं जो पहले से ही बलिदान पर टिका है. तबरेज अंसारी की हत्या की जांच हुई है, फिर भी यदि सरकार चाहती है तो सरकार के पास पावर है कि वो जांच करवा सकती है लेकिन आरएसएस और भाजपा पर जो आरोप कांग्रेस के एक विधायक लगा रहे है यह उनका अहंकार है.कमल क्लब को हटाने के विषय पर अमर कुमार बाउरी ने कहा कि कमल क्लब को समाप्त करने का आदेश इरफान अंसारी दे रहे हैं. इस तरह से संस्था नहीं चलती है. उन्होंने कहा कि वैधानिक प्रक्रिया से चले केस पर यदि सत्ता कुछ करना चाहती है तो सरकार करे, लेकिन इस तरह आरोप लगा कर अपना रोटी सत्ता पक्ष को सेकने नही देंगे. अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धृतराष्ट्र की तरह सब कुछ देख रहे हैं.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



