आरुषि बनी एनएसयूआई के सोशल मीडिया की राष्ट्रीय समन्वयक

आरुषि बनी एनएसयूआई के सोशल मीडिया की राष्ट्रीय समन्वयक

रांची: कांग्रेस छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया (एनएसयूआई) में रांची यूनिवर्सिटी की छात्रा आरुषी वंदना को सोशल मीडिया की राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया। ख़ास बात यह है कि पूरे भारत से सिर्फ दो लड़कियों का इस पद के लिए चयन किया गया, जिसमें से एक झारखंड की आरुषी हैं। इसकी घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने सोशल मीडिया के जारी लिस्ट में की।

धनबाद में जन्मी आरुषी ने स्कूलिंग गृहनगर में हुई एवं ग्रेजुएशन रांची के ज़ेवियर कॉलेज से हुई। वह तक़रीबन 11 साल कांग्रेस पार्टी मे बितायीं हैं, इसके अलावा एनएसयूआई में कॉलेज के समय से ही वे अपना योगदान देते आयीं हैं। झारखंड में एनएसयूआई की सोशल मीडिया प्रदेश कमिटि में लगभग 8 साल से प्रदेश संजोजक के पद पर रही। पढ़ाई के साथ- साथ कांग्रेस पार्टी के लिए हर समय अपनी टीम के साथ खड़ी रही। सोशल मीडिया टीम में होते हुए भी एनएसयूआई के हर कार्यक्रम में फील्ड में मौजूद रहती थी। इसके अलावा झारखंड विधानसभा चुनाव में रांची के खिजरी विधानसभा के विधायक राजेश कच्छप जी का सोशल मीडिया का काम भी आरुषि वंदना एवं टीम ने ही किया था।

इस अवसर पर आरुषी को एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता, अध्यक्ष नीरज कुंदन, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, प्रदेश अध्यक्ष आमिर हाशमी, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह समेत तमाम कांग्रेस के नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान