
मालोती मुर्मू, गांव कुकुरतोपा, जामा प्रखंड।
दुमका : गोगो माह या मदर डे के पावन अवसर पर सामाजसेवी सच्चिदानंद सोरेन ने जरूरतमंद बुजुर्ग महिलाओं के बीच साड़ी और चावल का वितरण किया। ज्ञात हो 8 मई को को पूरे विश्व मे मदर डे मनाया जाता है। समाज सेवी सच्चिदानंद ने अपनी स्वर्गीय माता रुक्मणी हेम्ब्रम की स्मृति में जरूरतमंदों के बीच यह वितरण किया।
यह वितरण दुमका प्रखंड और जामा प्रखंड की महिलाओं किया गया। इसका विवरण इस प्रकार है:
1. तालामय मुर्मू, गांव पकड़डीहा, पंचायत चैनपुर, दुमका प्रखंड की रहने वाली हैं। इन्हें विधवा पेंशन या बुजुर्ग पेंशन का लाभ नहीं मिलता है। इनको सहायता प्रदान की गयी।

2. चूबुय हेम्ब्रम, गांव पाथरपानी, पंचायत कैराबानी, दुमका प्रखंड की रहने वाली हैं। इन्हें किसी तरह का पेंशन लाभ नहीं मिल रहा है और राशन कार्ड भी नही है। इस कारण राशन नहीं मिल रहा है। इन्हें भी सहायता वितरित की गयी।

3. सोनोति मरांडी, गांव पाथरपानी, पंचायत कैराबानी, दुमका प्रखंड की रहने वाली हैं और विधवा पेंशन के लाभ से वंचित है। इनके पास राशन कार्ड नहीं होने के कारण इन्हें राशन भी नहीं मिलता है।

4. सनातन बीबी, गांव पाथरपानी, पंचायत कैराबानी, दुमका प्रखंड की रहने वाली हैं।विधवा हैं और बच्ची के साथ रहती हैं। इन्हें भी सहायता वितरित की गयी।

5. मालोती मुर्मू, गांव कुकुरतोपा, जामा प्रखंड की रहने वाली हैं। ये दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। चल-फिर नहीं पाती हैं। इन्हें भी सहायता वितरित की गयी।
यह भी देखें
-
प्रदूषण जनित कारकों में वायु प्रदूषण से दुनिया भर में सबसे अधिक मौतें : द लांसेट
-
बेहताशा बढ़ते होल्डिंग टैक्स और जल शुल्क के विरोध में फैम ने सौंपा ज्ञापन
-
Video game Software
-
Globe Board Area
-
दुमका के चापुड़िया गांव में आदिवासी परिवारों को पीने के लिए गड्ढे से निकालना पड़ता है पानी
-
रांची की प्रतिष्ठित कोडिंग कंपनी एडुजार ने आयोजित की दो दिवसीय समर कैंप, सैकड़ो बच्चे हुए शामिल
-
बलकुदरा : कोयला, ऊर्जा व स्टील इकाइयों के लिए विस्थापन झेलने वाले गांव में कितना पहुंचा विकास?
-
जलवायु परिवर्तन पर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों के लिए विशेषज्ञों ने तैयार किया गाइड