दिल्ली में हार के बाद कांग्रेस में हलचल, प्रदेश अध्यक्ष के बाद प्रभारी पीसी चाको ने भी दिया इस्तीफा
नयी दिल्ली : दिल्ली में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के बाद प्रभारी पीसी चाको ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस्तीफा देने के साथ ही दिवंगत नेता शीला दीक्षित के कार्यकाल का उल्लेख किया है. पीसी चाको ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की गिरावट 2013 में शीला दीक्षित के समय ही शुरू हो गया था. उन्होंने कहा कि नयी पार्टी आम आदमी पार्टी की ओर कांग्रेस का सारा वोट ट्रांसफर हो गया. वह वोट आज भी उसके साथ है.
PC Chacko, Congress on #DelhiResults2020: The downfall of the Congress party started in 2013 when Sheila ji was the CM. The emergence of a new party AAP took away the entire Congress vote bank. We could never get it back. It still remains with AAP. pic.twitter.com/aIpjSqz6bd— ANI (@ANI) February 12, 2020
उन्होंने दिल्ली कांग्रेस व आॅल इंडिया कांग्रेस के प्रभारी की ओर से मां का अपमान करने का भी आरोप लगाया.
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख सुभाष चोपड़ा और पार्टी के राज्य प्रभारी पी.सी. चाको का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली का अंतरिम ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी(AICC) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। pic.twitter.com/HccvekCamb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2020
Latest News



