
अटकी परियोजनाओं को जल्द मिलेगा फॉरेस्ट क्लीयरेंस
रांची/दिल्ली: केंद्रीय वन सचिव सीके मिश्रा ने सोमवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिले। इस दौरान झारखंड से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित फॉरेस्ट क्लीयरेंस को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव भी मौजूद थे। बैठक में केंद्रीय सचिव से आग्रह किया गया, कि झारखंड में कई विकास परियोजनाएं फॉरेस्ट क्लियरेंस के चक्कर में अटकी हुई है। ऐसे में इसे प्राथमिकता के आधार पर देखा जाए। गौरतलब है कि फॉरेस्ट क्लियरेंस की वजह से अटकीं महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में गेल की पाइपलाइन प्रोजेक्ट भी शामिल है।
तोमर से मिले सीएम
मुख्यमंत्री रघुवर दास आज कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री के आग्रह पर गठित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आने वाली कठिनाइयों के निराकरण हेतु एक उच्चस्तरीय बैठक भी हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया, कि अनुदान के लिए किसानों के चयन का आधार किसानों की वंशावली होगी, जिसका सत्यापन जिलों के उपायुक्त व ग्राम पंचायत करेंगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से राज्य के लगभग 25 लाख किसान लाभान्वित होंगे। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री के अलावे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय कृषि सचिव संजय अग्रवाल, नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद्रा, स्थानिक आयुक्त झारखंड भवन एमआर मीना के अलावे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल भी उपस्थित थे।
स्मृति ईरानी को दी शुभकामनाएं
सीएम रघुवर दास दिल्ली में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से मिलकर उन्होंने प्रदेश के बारे में विचार विमर्ष किया। केंद्रीय मंत्री ने मंत्रालय द्वारा राज्य में चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं की भी समीक्षा की।
यह भी देखें
-
भ्रूण ने कर दिया अपनी सरकार के खिलाफ जलवायु निष्क्रियता का मुकदमा
-
10cric India – Overview
-
बेहतर अनुकूलन क्षमता मॉनसून की अनिश्चितता के प्रभाव से निपटने के लिए जरूरी : विशेषज्ञ
-
तीन सालों में कोयला खनन के लिए डायवर्ट की गयी कुल जमीन में एक चौथाई वन भूमि : रिपोर्ट
-
Digital Data Rooms
-
How to Find a Data Established Online
-
भारत-बांग्लादेश में हुई अत्यधिक बारिश और बाढ़ सीधे तौर पर जलवायु परिवर्तन के कारण
-
रांची के आशुतोष को क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की प्रतियोगिता में मिला दूसरा स्थान