दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, आठ फरवरी को मतदान, 11 को मतगणना
On
नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने आज ऐलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने एक प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 11 फरवरी को होगी. उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीखों के एलान के साथ इस केंद्र शासित सूबे में आज से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी.
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि केंद्र शासित क्षेत्र दिल्ली में कुल एक करोड़ 46 लाख, 92 हजार, 136 मतदाता हैं. राज्य में कुल 13, 750 बूथों पर मतदाता वोट डाल सकेंगे.#WATCH Election Commission of India announces schedule of Delhi elections https://t.co/kpmfofEQQF
— ANI (@ANI) January 6, 2020
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



