नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल

अतिथि कक्षों और रसोईघर का बारीकी से लिया जायजा

नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
(झारखंड भवन का निरीक्षण)

झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता और अतिथि सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा पुख्ता करने के लिए बंद सीसीटीवी कैमरों को तुरंत चालू करने तथा पार्किंग स्पेस बढ़ाने के लिए ६ कंडम वाहनों की नीलामी का निर्देश दिया।

नई दिल्ली/: झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन, वसंत विहार का औचक निरीक्षण कर भवन की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेंटेनेंस, हाउसकीपिंग, स्वच्छता, रसोई संचालन तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

राजकमल ने भवन परिसर, अतिथि कक्षों, कॉमन एरिया और रसोईघर का निरीक्षण कर रखरखाव एवं संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर भवन संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की तथा स्वच्छता, समयबद्ध रखरखाव और अतिथि सेवाओं की गुणवत्ता को निरंतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान रेजिडेंट कमिश्नर ने भवन परिसर में उपलब्ध पार्किंग स्थल के बेहतर उपयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए लंबे समय से खड़े छह अनुपयोगी एवं कंडम वाहनों की नियमानुसार शीघ्र नीलामी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि पार्किंग क्षेत्र का अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कार्यालयी स्थान के बेहतर प्रबंधन एवं उपयोग पर भी ध्यान देने की आवश्यकता बताई तथा उपलब्ध संसाधनों के कार्यकुशल एवं सुव्यवस्थित उपयोग के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ सीसीटीवी कैमरे बंद पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उन्हें तत्काल मरम्मत कर पुनः क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए, ताकि भवन की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: झामुमो-कांग्रेस में तनातनी बढ़ी, गठबंधन पर टूट का खतरा; उम्मीदवार की घोषणा से नाराजगी

इस निरीक्षण के दौरान अरवा राजकमल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थित झारखंड भवन राज्य का प्रतिनिधि संस्थान है। इसलिए यहां आने वाले अतिथियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार एवं आधुनिकीकरण किया जाना आवश्यक है, ताकि आगंतुकों और अतिथियों को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधाजनक सेवाएं प्रदान की जा सकें। रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने भवन की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
Dhanbad News: सीआईएसएफ, पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने रोका अवैध खनन
Dhanbad News: मुराईडीह और बरमसिया में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 45 टन अवैध कोयला जब्त
Palamu News: डीसी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा
Palamu News: उपायुक्त ने पीसी एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की 
Dumka News: बीडीओ राजेश सिन्हा ने जांची 15वीं वित्त आयोग की योजनाएं, कई मिले अपूर्ण
Dumka News: होटल युवराज पैलेस में करियर मोटिवेशनल कॉन्क्लेव 2026 का भव्य और सफल आयोजन