चचेरे भाई प्रिंस राज के बलात्कार केस में फंसने पर चिराग ने खोला मुंह, बोले, हां मुझे जानकारी थी…

नयी दिल्ली : लोजपा के अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने अपने चचेरे भाई व सांसद प्रिंस राज के बलात्कार मामले में फंसने पर पहली बार अपना मुंह खोला। उन्होंने कहा कि दो दोषी है उसे सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एफआइआर में मेंरा नाम आया है, जहां कहा गया है कि मेरी जानकारी में यह था। उन्होंने कहा कि मैं तो यह कह ही रहा हूं कि मेरी जानकारी में यह था।

जो दोषी है उसे सजा मिलनी चाहिए। FIR में मेरा नाम आया है जहां कहा गया है कि मेरी जानकारी में था। मैं तो कह ही रहा हूं कि मेरी जानकारी में था। मैं पहला व्यक्ति हूं जिसने सलाह दी कि ये आपराधिक मामला है इसलिए पुलिस में जाना चाहिए: लोजपा सांसद प्रिंस राज मामले में FIR पर चिराग पासवान pic.twitter.com/aeFRYlSUni
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2021
उधर, इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रिंस राज द्वारा लगायी गयी अग्रिम जमानत की याचिका पर आज सुनवाई नहीं हो सकी अब इस मामले पर कल यानी गुरुवार को सुनवाई होगी।
मालूम हो कि इस मामले में नौ सितंबर 2021 को दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है और इसमें चिराग पासवान के नाम का भी उल्लेख है। चिराग पासवान पर आरोप लगाया गया है कि उनकी जानकारी में यह मामला था, लेकिन उन्होंने कार्रवाई में देरी करने के लिए साजिश रची।
पीड़ित पक्ष की वकील सुदेश कुमारी जेठवा ने एक अखबार से कहा था कि हमने मई में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी और इसके लिए दिल्ली की एक अदालत को आवेदन दिया था। इस मामले में अदालत ने प्रिंस राज और उनके चचेरे भाई चिराग पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।
प्रिंस राज समस्तीपुर के सांसद हैं और अपने पिता रामचंद्र पासवान के असमय निधन के बाद वे उपचुनाव में लोजपा प्रत्याशी के रूप में लड़े और जीते। प्रिंस राज अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ लोजपा के एक धड़े में शामिल हो गए हैं।