
रांची : मानव तस्कर पन्नालाल के कार्यक्रमों में झारखंड के नेता व मंत्री भी शामिल होते थे। पन्नालाल जिन परिवारों को घरेलू काम के लिए लड़कियां देता था, उससे 40 से 50 हजार रुपये वार्षिक कमीशन वसूलता था। प्रभात खबर अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, उससे की जा रही पूछताछ के दौरान ये जानकारियां मिली हैं।
पन्नालाल ने पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि अबतक वह पांच हजार से अधिक लड़कियों को दिल्ली में घरेलू कामकाज में लगा चुका है। इसमें बहुसंख्यक लड़कियां झारखंड और ओडिशा व कुछ अन्य राज्यों की हैं।
जानकारी के अनुसार, वह लड़कियों को बेहतर जिंदगी और अधिक पैसे का लालच देकर झारखंड और ओडिशा से दिल्ली ले जाता था। मानव तस्करी का उसका कारोबार दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश तक फैला हुआ था।
पन्नालाल प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए लड़कियों को काम पर लगाता था और उसके द्वारा वसूला जाने वाला कमीशन उनको मिलने वाली तनख्वाह से भी अधिक होती थी।
वह प्लेसमेंट एजेंसी के प्रचार-प्रसार के लिए रोजगार मेला के नाम पर कार्यक्रम करता था। वह अपना रुतबा बढाने के लिए मंत्रियों, विधायकों व नेताओं को वैसे कार्यक्रमों में बुलाता था। वे शामिल भी होते थे। झारखंड सहित दूसरे राज्यों के नेता भी उसके कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं।
यह भी देखें
-
भ्रूण ने कर दिया अपनी सरकार के खिलाफ जलवायु निष्क्रियता का मुकदमा
-
10cric India – Overview
-
बेहतर अनुकूलन क्षमता मॉनसून की अनिश्चितता के प्रभाव से निपटने के लिए जरूरी : विशेषज्ञ
-
तीन सालों में कोयला खनन के लिए डायवर्ट की गयी कुल जमीन में एक चौथाई वन भूमि : रिपोर्ट
-
Digital Data Rooms
-
How to Find a Data Established Online
-
भारत-बांग्लादेश में हुई अत्यधिक बारिश और बाढ़ सीधे तौर पर जलवायु परिवर्तन के कारण
-
रांची के आशुतोष को क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की प्रतियोगिता में मिला दूसरा स्थान