साठ दिनों में कड़ी मेहनत करना होगा: सुदेश

साठ दिनों में कड़ी मेहनत करना होगा: सुदेश

 सिमरिया विस में ’चूल्हा प्रमुख’ सम्मेलन
रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि आने वाला साठ दिनों में कड़ी मेहनत करनी है। जनसाधारण बनकर ही सही, लेकिन इसे जीत जाइए व राजनीति की परिपाटी बदलने का वाहक बन जाइए। कहा कि गरीबों के जीवन में आमूलचूल बदलाव हेतु लोकतंत्र व राजनीति में आम लोगों का विश्वास स्थापित करने हेतु इसे अपने हाथो में लेना होगा। चूल्हा प्रमुख इसकी शुरुआत करें, इसकी मुनादी करने हम सिमरिया पहुंचे हैं।
श्री महतो ने उक्त बातें मंगलवार को सिमरिया के कर्बला मैदान में पार्टी के चूल्हा प्रमुखों के सम्मेलन में कही। सम्म्लेन में सिमरिया विस के 77 पंचायतों और 419 बूथों से 10 हजार 475 चूल्हा प्रमुखों ने भाग लिया। नई सोच के तहत पार्टी की नीति, विचार और इरादे को घर-घर पहुंचाने के लिए सुदश कुमार महतो ने हर एक साधारण कार्यकर्ता को चूल्हा प्रमुख की जिम्मेदारी दी है। महतो ने कहा कि 27 सितंबर को वे यहां बूथ प्रभारियों के सम्मेलन भी इसी समरिया से प्रारंभ किया था। 18 दिनों बाद चूल्हा प्रमुखों के सम्म्लेल में भाग लेने आए हैं। इस बाबत महिलाओं भी काफी संख्या में मौजूद थीं। उन्होंने कहा, ‘‘दस हजार चूल्हा प्रमुख हमारे लिए सबसे अहम कार्यकर्ता होंगे। चूल्हा प्रमुख को शीर्ष कार्यकर्ता के तौर पर गिना जाएगा। हमने तय कर लिया है कि प्राथमिकता उसे देंगे जिस पर जवाबदेही बड़ी है। पार्टी में बड़ा पदाधिकारी बार-बार मिलेंगे। लेकिन अब आपके महत्व को हमने बड़ा कर दिया है। आपका आईकार्ड जारी होगा। आज आप साधारण कार्यकर्ता बनकर आए हैं, लेकिन यहां से एक शक्ति लेकर जाएं’’।
सुदेश ने कहा कि राजनीति में एक आम आदमी को महज वोटर समझा जाता है। मौजूदा राजनीति में नेतृत्व करना जनसाधारण के लिए नहीं रह गया है। परिपाटी बनी है कि राजनीति में साधन संपन्न और जिसके पास लंबा अनुभव और जो बड़ा नाम वाला हो, वही प्रभाली हो सकता है। लेकिन हम इस धारणा को बदलने की कोशिशों के साथ इसे साधारण व्यवस्था में लाए हैं। चूल्हा प्रमुख यानी आपके माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में हर आम लोगों तक पहुंचने और सिमरिया के एक लाख 65 हजार वोटरों के बीच जाने की तैयारी है। एक-एक चूल्हा प्रमुख के उपर 17 वोटरों और चार-पांच चूल्हा का भार रहेगा। सम्मेलन में मनोज चंद्रा, देवशरण भगत, रोशन लाल चौधरी, विकास राणा, नजरूल हसन हाशमी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी