घर की एक महिला के सशक्त हो जाने से पूरा परिवार सशक्त: महुआ माजी

घर की एक महिला के सशक्त हो जाने से पूरा परिवार सशक्त: महुआ माजी

रांची: राजधानी में शनिवार को नारी क्रांति सेना ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महुआ माजी ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलायें किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैंअब तो घर की जिम्मेदारियां भी उठाने लगी हैं उन्होंने कहा कि घर की  एक महिला के सशक्त हो जाने से पूरा परिवार सशक्त हो जाता है

इसके साथ ही मंच पर विभिन्न क्षेत्र की अतिथि महिलाओं ने महिलाओं को संबोधित करते हुए महिलाओं को सशक्त बनने के अहम सुझाव भी दिए मंच पर रूना शुक्ला, शिल्पी कुन्डु, कंचन किशोर, अनीता देवी, नेहा सोनी, ज्योति चौहान, पुजा बंका, विक्टोरीया कच्छप मौजूद रही। सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व नारी क्रांति सेना का पद्म चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अबीर गुलाल, नृत्य-संगीत के होलीयाना अंदाज में सराबोर सभी महिलाओं ने अपने-अपने अंदाज में खुशियाँ बांटी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के सलाहकार रीता गिरी, कार्यकारिणी सदस्य ममता देवी, आभा देवी, मनोरामा पाठक, श्वेता, अनीता देवी, एवं दर्जनों महिलाएँ शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारी क्रांति सेना के अध्यक्ष हर्षिता मुण्डा ने की एवं मंच संचालन संस्था के निदेशक विजय पाठक ने किया।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: तीन सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, सिपाही को मिला एएसआई का पद

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान