जिले के अधूरे कार्य को पूरा करना ध्येय: सुनीता
On
अरगड्डा: जिले के सुभाष नगर स्थित वार्ड पार्षद कार्यालय परिसर में रविवार को आजसू पार्टी कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी और विशिष्ट अतिथि रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो उपस्थित थे।
इस बाबत सुनीता चौधरी ने कहा कि विगत कई वर्षों से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चंद्र प्रकाश चौधरी के द्वारा विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। सांसद आज भी इस दिशा में प्रयासरत हैं। उनके विकास कार्य का आगे बढ़ाने हेतु वे तत्पर हैं। कहा कि अभी भी कई काम बाकी है व वे इसके लिए प्रयास करेंगी। इस बाबत मनोज महतो ने भी अपने विचार रखे। कहा कि पार्टी को और मजबूत करने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News



