सतगावां: लक्ष्मी एक्स-रे का सील खुला
On
सतगावां: प्रखंड के बासोडीह बाजार स्थित लक्ष्मी एक्स-रे का सील आज प्रखंड विकास पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ चंद्रमोहन कुमार व सतगावां थाना के एएसआई किशोर कुमार घोष ने उपायुक्त कोडरमा और गठित कमिटी के निर्णय के आलोक में खोला।
उल्लेखनीय है कि सतगावां प्रखंड बासोडीह बाजार में जांच के क्रम में कुछ अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को नवीनीकरण फेल होने की वजह से सील कर दिया गया था। लक्ष्मी एक्स-रे ने जिले की गठित कमिटी के सामने अपना पक्ष रखकर नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद कमिटी के निर्देश के आलोक में दस स्थानीय गवाहों व पदाधिकारियों की उपस्थिति में सील खोल दिया गया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News


