रांची: वैन की चपेट में आया रिक्शा चालक, मौत
On
रांची: राजधानी से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित ओरमांझी अंतर्गत रांची- पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर आज एक पिकअप वैन ने रिक्शा को रौंद दिया, जिससे रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पिकअप वैन भी धक्का मारने के बाद वही उलट गया। मृतक की पहचान शमीम अंसारी के रूप में हुई है।
शमीम रिक्शा पर प्याज लादकर ओरमांझी बाजार ले रहा था। इसी बाबत इरबा के पास तेजी से आ रहे पिकअप वैन से उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। एक घंटे तक जाम के कारण आवाजाही की समस्या खड़ी हो गई। इस बाबत सूचना पर पहुंची ओरमांझी पुलिस ने लोगों को काफी समझाया तो जाम हटाया गया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News


