स्वच्छ-सुजल गांव के अंतर्गत आवासीय प्रशिक्षण
On
रामगढ़: स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्वच्छ व सुजल गांव के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन रामगढ़ के मिलन होटल में किया गया। इस बाबत आज प्रशिक्षण के आखिरी दिन दुलमी प्रखंड के उसरा पंचायत में आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 17 पंचायतों के मुखिया जल सहिया के साथ स्वच्छग्रहियों ने शिरकत की।
प्रशिक्षण के दौरान मुखिया व जल सहिया को गांव में मौजूद विभिन्न संसाधनों का सही इस्तेमाल करने, सॉलिड, लिक्विड एवं एनिमल वेस्ट मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुषमा बड़ाइक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्रा, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक विश्वनाथ सोनी, यूनिसेफ से संजय गौतम, मास्टर ट्रेनर शंभू नाथ मिश्रा एवं अर्जुन कुमार विभिन्न पंचायतों के मुखिया जलसहिया सहित स्वच्छग्रही मौजूद रहे। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:



