विश्व ब्राह्मण संघ निशुल्क शिविर लगाएगी

विश्व ब्राह्मण संघ निशुल्क शिविर लगाएगी

रांची: विश्व ब्राह्मण संघ झारखंड इकाई की एक अहम बैठक अपर बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विश्व ब्राह्मण संघ निःशुल्क शिविर लगाएगी। इसके अलावे ब्राह्मण युवाओं को संघ से जोड़ा जाएगा।

बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक जेबी महापात्रा ने कहा कि, संगठन को मजबूत करने के लिए ब्राह्मणों में संस्कार लाना बहुत जरूरी है। कहा कि आज हम अपने संस्कार से काफी दूर चले गए है। इसमें बदलाव की काफी जरूरत है। हमे स्वयं में सुधार लाना बहुत जरूरी है।

बैठक में अखंड ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष दीपक ओझा ने कहा कि ब्राह्मण एक ज्ञान है, ब्राह्मण के बिना इस पृथ्वी का हर काम अधूरा है लेकिन दुर्भाग्य है कि हम अपने ही ज्ञान तत्व को भूल रहे है। उन्होंने कहा कि आज ब्राह्मण युवा समाज से दूर भागकर विसंगतियों पर पड़कर मांस मदिरा का सेवन कर रहे है, इससे ब्राह्मण कुल नष्ट हो रहा है। इसमे सुधार की बहुत जरूरत है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्वी भारत के प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव रंगनाथ तिवारी ने कहा कि, ब्राह्मण समाज धरोहर है। इसे खास षड़यंत्र के तहत तोड़ा जा रहा है। श्री तिवारी ने कहा कि अब समय का चुका है ब्राह्मणों को अपने पराक्रम को दिखाने का। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण ही किसी भी व्यवस्था को बदल सकते है। उन्होंने कहा कि सबकी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां है, उसे पूरा करना हम सबका फर्ज है। बैठक में तय किया गया कि हर मंदिर के पुजारियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। जो मंदिर अधूरे बने है उसको सबके सहयोग से पूर्ण किया जाएगा। विश्व ब्राह्मण संघ ब्राह्मण संस्कृति का प्रचार करेगी।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव

विश्व ब्राह्मण संघ ब्राह्मण बोर्ड के गठन के लिए सरकार से मांग करेगी। विश्व ब्राह्मण संघ ब्राह्मण जागरूकता अभियान चलाएगी। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत झारखंड इकाई के महासचिव प्रमोद शर्मा ने किया। स्वागत भाषण नीतीश भारद्वाज व संचालन सुजीत पांडेय ने किया। बैठक में सोनू मिश्रा, पवन शर्मा, पवन मिश्रा, संजय मिश्रा, ललन उपाध्याय, गोपाल उपाध्याय, राजीव पांडेय, राधेश्याम तिवारी, ब्रिजमोहन दुबे, विनय तिवारी, अखिलेश चौबे, निखिल गिरी, विनीत पांडेय, अटल पांडेय, गुड़िया मिश्रा, शिला तिवारी, कृष्णा चतुर्वेदी, राजकुमार पांडेय, नानक शर्मा सहित कई ब्राह्मण सम्मलित हुए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी