झुमरी तिलैया में पूजोत्सव की धूम
On
कोडरमा: झुमरीतिलैया व कोडरमा में दीपावली का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के हर क्षेत्र में दीपों तथा पटाखों की रोशनी से जगमगा उठा। महंगाई के बाद भी बाजारों में खूब रोनक देखी गई। लोग रातों तक खरीददारी करते देखें गए।
स्टेशन रोड से लेकर ओवरब्रिज तक बिक रहे ताजे फूलों तथा मालाओं से शहर में सुगंधित तथा खुशनुमा माहौल देखा गया। लोग अपने-अपने घरों में बत्तीयों, झालरों व दीयों को जलाकर माता लक्ष्मी के आने का इंतजार करते रहे। बच्चे, बड़े व युवतियों ने पटाखे फोड़कर मनोरंजन किया। वहीं लोगों ने अपने घरों को दीयों व लाइट से खूब सजाया। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News



