छठ महापर्व की तैयारी शुरू, घाटों की सफाई युद्धस्तर पर

छठ महापर्व की तैयारी शुरू, घाटों की सफाई युद्धस्तर पर

रांची: दीपावली का जश्न खत्म होते ही लोग छठ पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। 31 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ चार दिवसीय आस्था का महापर्व शुरू हो जाएगा। खरना के दिन व्रती खीर और रोटी का भोजन कर निर्जला उपवास करेंगे। इसके बाद अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घदान दिया व फिर उदीयमान सूर्य को अर्घय के साथ ही पर्व का समापन हो जाएगा।

चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व की तैयारियों में लोग युद्धस्तर पर जुट चुके हैं। घाटों को अंतिम रुप देने का चल रहा है। घरों में भी महिलाएं छठ की तैयारी में जुटी हैं व बाहर रहने वाले लोगों का भी घर आना शुरू हो गया। छठ होने वाले घरों में छठ गीत की गूंज भी सुनाई देने लगी है। पूजा समिति के सदस्य छठ घाट व पहुंच मार्गों को प्रकाशमय बनाने की तैयारी शुरू कर दिए हैं। चार दिवसीय छठ पर्व का रंग वातावरण में घुलने लगा है। नगर निगम द्वारा घाटों की सफाई तो जरुर आरंभ की गई है, लेकिन राजधानी के कई छठ तालाबों में जलस्तर की कमी व बड़ा तालाब में व्याप्त गंदगी परेशानी का सबब बना है। आज से यहां जलकुंभी निकालने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया है। पूर्व भी ऐसा किया गया, लेकिन यह पुनः तेजी से बढ़ गया है।

नगर निगम का साथ सफाई अभियान में स्वयंसेवी संगठनों द्वारा दिया जा रहा है। रांची समेत राज्यभर में छठ को लेकर घाटों को सजाने का काम जारी है। छठ पूजा को लेकर शहर के दुकानदार सूप-डलिया तेजी से बनवा रहे हैं। व्यवसायियों का कहना है कि कई लोगों ने पहले से ही इसकी बुकिंग करा ली है। बताया गया कि पिछले साल की तुलना में इस बार रेट कुछ बढ़ा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान