प्रकाशोत्सव पर आठवें दिन निकाली गई प्रभात फेरी
On
रामगढ़: जैसे-जैसे प्रकाश उत्सव का पर्व दिनों दिन करीब आ रहा है वैसे-वैसे सिख समाज के लोगों में जोश व उत्साह देखने को मिल रही है। विशेषकर नौजवान बच्चे बच्चियों द्वारा गुरुवाणी गायन पूरे सुर ताल से ढोलक की थाप के साथ नगर भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान गुरुद्वारा रामगढ़ के द्वारा आठवें दिन भी साध संगत के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।
गुरुवार को प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर किला मंदिर, चट्टी बाजार होते हुए प्रीतम सिंह कालरा के यूनियन बैंक परिसर पर पहुंचकर कालरा परिवार द्वारा निशान साहिब पर माल्यार्पण किया गया। प्रबंधन कमेटी की ओर से हरपाल सिंह अरोड़ा ने प्रीतम सिंह कालरा को सरोपा से सम्मानित किया। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News



