प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी, मां के दर्शन को उमड़ने लगी भीड़

प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी, मां के दर्शन को उमड़ने लगी भीड़

मां की आराधना में डूबी रांची
रांची: राजधानी में नवरात्रि के दौरान बेलवरण पूजा के साथ ही सिटी के लोग मां दुर्गा की आराधना में डूब गए हैं। नवरात्रि अनुष्ठान को लेकर जहां बाजारों में भीड़ देखी जा रही है, वहीं पूजा पंडालों में प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। सुबह से ही घरों, मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की लाइन लगी है। शाम होते ही राजधानी की सड़कों पर बस लोगों की भीड़ ही नजर आ रही है। इतना ही नहीं, सभी पंडालों के पट खुलने के बाद वहां ढोल, नगाड़े, घंटे के साथ मां की आरती भी की गई व भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।
गौरतलब है कि गुरुवार को पंचमी में कई पंडाल खुले थे और आज षष्ठी को सभी पंडाल मां जोतावाली के दर्शनार्थ खोल दिए गये हैं। पंडालों के आसपास आकर्षक डेकोरेशन भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। एलइडी लाइटों से की गई सजावट देखने लायक है और हर पंडाल के बाहर एक से बढ़कर एक लाइट देश की संस्कृति को भी दिखा रही है। लोगों की भीड़ को देखते हुए इस बार मुख्य सचिव ने पहली बार वीवीआईपी व अधिकारियों के वाहनों की पंडालों में इंट्री बंद कर दी है। लोगों को पंडालों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो व वे आराम से मां की प्रतिमा का दर्शन कर सकें, इस बाबत प्रशासन पूर्ण रुप से तटस्थ है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान