कोडरमा: माता का दरबार सजा, चारों ओर नवरात्र की धूम

कोडरमा: माता का दरबार सजा, चारों ओर नवरात्र की धूम

मरकच्चो(कोडरमा): शारदीय नवरात्र को लेकर माता जगत जननी का दरबार सज गया है और प्रखंड में जयकारे गूंज रहे हैं। मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर को इस बार भव्य पंडाल से सजाया गया है। पंडाल निर्माण कर रहे कारीगरों के द्वारा रंग बिरंगे व भगवा कपड़ों से पंडाल बनाया जा रहा है। इस वर्ष पंडाल व मेला क्षेत्र को झुमरीतिलैया के सूर्यालाइट एवं साउंड के मालिक भीम कुमार के निर्देशन में सजाया गया है।
लाइटिंग के तीन तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं तथा मुख्य मंदिर गेट के समीप एक बड़े गुंबद आकार का आकर्षक तोरण द्वार बनाया जा रहा है, जो आकर्षण का केंद्र होगा। वहीं पंडाल एवं मेला क्षेत्र को विशेष लाइटिंग से सजाया जाएगा। यहां ग्राम वासियों का उत्साह चरम पर है प्रखंड के बरवाडीह, नईटाड़, जामू, नावाडीह 1, दशारो, बरवाडीह, खेशमी, नवलशाही, सिमरिया समेत दर्जनों गांव में दुर्गा पूजा की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। इन पंडालों में माता रानी की प्रतिमा स्थापित की गयी है, जिसे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सप्तमी की शाम को पट खोला जाएगा। वहीं मूर्तिकार द्वारा मूर्ति को अंतिम रुप दिया जा रहा है। कलाकार उसे सजाने और संवारने में लगे हुए हैं। कलश स्थापना के बाद से संपूर्ण क्षेत्र भक्ति और आस्था में सरोवर हो चुका है। इन पूजा पंडालों व मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। चौक- चौराहे गुलजार हो उठे हैं। लोग पूजन सामग्री व नए कपड़ों की खरीददारी कर रहे हैं। सर्वत्र उत्साह का माहौल है चारों ओर माता की जय जयकार गूंज रहे हैं।
छठे रूप की आराधाना
बेलबरन अनुष्ठान के साथ शारदीय नवरात्र के षष्ठी तिथि को माता जगत जननी का आह्वान किया गया। विभिन्न पूजा पंडालों व दुर्गा मंडपों के श्रद्धालु पुजारी के नेतृत्व में ढोल बाजे के साथ बेल वृक्ष के नीचे पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापना की गई। तत्पश्चात विधि विधान से नव पत्रिका का पूजन कर माता का आह्वान किया गया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान