कोडरमा: छठ पूजा समिति के अध्यक्ष बने मनोज
On
कोडरमा: जयनगर प्रखंड के ग्राम घंघरी प्राथमिक विद्यालय में महेश सिंह की अध्यक्षता में छठ पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव बद्री मंडल, उप सचिव जितेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र राणा, उप कोषाध्यक्ष छोटे लाल सिंह, संरक्षक महेश सिंह, प्रदीप मंडल को बनाया गया।
वहीं अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया जाएगा। छठ पूजा में एक से बढ़कर एक प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भंडारा सहित कई कार्यक्रम किया जाएगा। राम प्रसाद सिंह, राजदेव सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मदन सिंह, महेश पांडेय, बसंत सिंह, मुकेश सिंह, परमानंद सिंह, संजय पांडेय, दीपक गिरि, शशी पांडेय, नितेश सिंह, कृष्णा सिंह, आदित्य सिंह, सुबोध पांडेय, अभिषेक सिंह, सुल्तान सिंह, सौरभ सिंह, दिनेश पंडित, आनंद परमार, सुमित सिंह, नवीन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


