सत्संग बगैर ज्ञान अधूरा: स्वामी चतुरानंद
On
कोडरमा: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय सह कोडरमा जिला संतमत सत्संग का छठवां वार्षिक अधिवेशन बुधवार को छोटकी बागी सहाना में आरंभ हुआ। पहले दिन आज सत्संग में प्रधान आचार्य स्वामी चतुरानंद जी महाराज ने सत्संग की महत्व बताते हुए कहा बिना सत्संग के ज्ञान नहीं और ज्ञान बिना ध्यान नहीं। यह दोनों संतों के सानिध्य से ही प्राप्त होता है। कहा कि जब तक संतो के विचारों को सुनेंगे समझेंगे नहीं तो करेंगे क्या ? मौके पर आचार्य स्वामी वेदानंद महाराज व आचार्य स्वामी योगानंद जी महाराज संतों की विशेषता और सत्संग की महत्ता पर वहां मौजूद भक्तों को समझाया। मंच संचालन स्वामी राम रमन जी महाराज ने किया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News


