देवघर: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
On
देवघर: जिले में दुर्गा पूजा बड़े ही सौहार्द वातावरण में मनाया जाता है चाहे वह हिंदू का पर्व हो या मुस्लिम का दोनों समुदाय आपस में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाते हैं। यह सब कुछ मुमकिन होता है, पुलिस प्रशासन की मदद से। देवघर में एक परिपाटी है कि दोनों समुदाय के लोग पुलिस के समक्ष एक बैठक करते हैं और सर्वसम्मति से निर्णय लेते हैं कि पूजा में कैसे एक दूसरे का सहयोग किया जाए ?
देवघर नगर थाना और जसीडीह थाना में पूजा सुरक्षा को लेकर बुधवार को एक बैठक की गई। इस बाबत एसडीपीओ विकास श्रीवास्तव ने बताया कि रामनवमी के पर्व में भाईचारे का एक अनूठा मिसाल देखने को मिला, जहां हिंदू भाइयों ने मुस्लिम भाइयों की काफी सेवा की और बड़े ही भाईचारे के माहौल में यह पर्व संपन्न हुआ। उसी तर्ज पर अब दुर्गा पूजा में भी मुस्लिम भाइयों का सहयोग लिया जाएगा व सौहार्द पूर्ण वातावरण में इस पर्व को मनाया जाएगा। ऐसे में सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है, कि वे दोनों समुदाय के लोगों व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एक रणनीति बनाएं। अपने- अपने इलाके की सुरक्षा हेतु पुलिस का सहयोग लें, ताकि बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को बनाया जा सके। इसके अलावे व्हाट्सएप ग्रुप और एक दूसरे से मैसेज का आदान-प्रदान करने के लिए अन्य माध्यमों का सहारा लें ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो। इसके अलावे भाईचारे की परंपरा भी बरकरार रह सके।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News


