धूमधाम से मनेगा नानकदेव का प्रकाशोत्सव, 11 सदस्यीय कमिटी गठित
On
कोडरमा: श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 550 वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में एक बैठक का आयोजन कर 11 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है। उक्त कमेटी में गुरमीत सिंह रिकी, यशपाल सिंह गोल्डन, अजय सलूजा, कुलदीप सिंह, गुरभेज सिंह, सिमरनजीत सिंह, धर्मपाल सिंह बग्गा, सुरेंद्र सिंह पप्पू, हरमिंदर सिंह सलूजा, गुरु जीत सिंह, रमन छाबड़ा का चयन किया गया है।
कमेटी के सदस्य यशपाल सिंह गोल्डन ने बताया कि गुरु महाराज का प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा जिसके लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। 4 नवंबर से 10 नवंबर तक प्रभात परियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 4 नवंबर से अमृतसर से आई बीबी परमजीत कौर का भजन कीर्तन भी होगा। 10 नवंबर को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में चोला चढ़ाया जाएगा। 11 नवंबर को नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
12 नवंबर को गुरुद्वारा परिसर एक विशेष दीवान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाहर से आए भजन कीर्तन मंडलियों और कथावाचक के द्वारा गुरु की वाणी से सिख संगत को निहाल किया जाएगा। उसी दिन रात्रि को गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। गुरु नानक देव जी महाराज के 550 वे जन्मोत्सव को को लेकर सिख संगत में भारी उत्साह है। उल्लेखनीय है कि गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की वर्तमान कमेटी के तीनों सदस्यों ने इस्तीफा पूर्व में ही दे दिया था। इसी वजह से सिख संगत के युवा वर्ग ने गुरु नानक देव जी महाराज का जन्मोत्सव मनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News


