100 साल हो रही है जयनगर में पूजा

100 साल हो रही है जयनगर में पूजा

कोडरमा: जिले के जयनगर प्रखंड के दुर्गा मंदिर जयनगर में भव्य पंडाल लोगों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। त्यौहार को लेकर दुर्गा मंदिर के मुख्य तोरण द्वार पर लाइट से सज्जा की गई है। मंदिर प्रांगण में रंग बिरंगी होडिंग लाइट लगा दी है। गौरतलब है कि यहां पिछले सौ सालों से देवी की पूजा-अराधना होते आ रही है। महाअष्टमी को माता महागौरी का पट खुलते ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।
महागौरी पूजा के लिए दुर्गा मंदिर, शिवमंदिर, बजरंगबली मंदिर तथा देवी मंदिर में महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जयनगर में भक्ति गीत से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। रात्रि में प्रोजेक्टर के द्वारा भक्ति फिल्म दिखाया जा रहा है। वहीं पुजारी प्यारेलाल पांडेय, प्रकाश पांडेय, खुशी पांडेय के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया जा रहा है। पूजा को सफल बनाने में पूजा प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र भाई मोदी, उपाध्यक्ष गौतम सिंह, बासदेव स्वर्णकार, बालगोविन्द रविदास, महासचिव विनोद कुमार सिंह, सचिव संतोष साव, राम प्रसाद धोबी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार साहू, प्रवक्ता शशिकांत प्रसाद, स्वच्छता प्रमुख रामविलास स्वर्णकार, सुरक्षा प्रमुख विकास सिंह, सतीश चंद्र मालाकार, विनोद साव, प्रमोद सिंह, सनुज सिंह सहित दर्जनों लोग पूजा संपन्न कराने में लगे हुए हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान