रांची के सांसद संजय सेठ ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मुलाकात, अपने शहर के लिए रखी ये मांगें 

रांची के सांसद संजय सेठ ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मुलाकात, अपने शहर के लिए रखी ये मांगें 

रांची : रांची के सांसद संजय सेठ ने आज नयी दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव से मुलाकात की. इस दौरान सेठ ने उन्हें नववर्ष की बधाई दी. इसके साथ ही 34 करोड़ की लागत से रांची-गुमला मार्ग पर पिस्का नगड़ी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए रेलवे बोर्ड को धन्यवाद दिया. साथ ही कहा कि इस रेलवे ओवरब्रिज के बनने से झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच आने-जाने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी.

 

यह भी पढ़ें: Koderma News: डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का चरण पूज

मुलाकात के क्रम में सेठ ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को ईचागढ़ के चांडिल में ओवरब्रिज व सड़क की मांग को लेकर दिए गए ज्ञापन पर भी सेठ ने उनसे मांग की कि रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को नगड़ी वाया लोहरदगा-टोरी होते हुए चलाया जाए. इस रेल लाइन का शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था. इस लाइन को चालू करना और इस पर द्रूतगामी ट्रेन चलाने का उनका सपना था. इस रूट से ट्रेन चलने से दूरी भी कम होगी और यात्रियों का समय बचेगा. इस मामले में भी चेयरमैन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कार्यवाही करने की बात कही.

 

चुटिया में भी एक रेलवे ओवरब्रिज की मांग करते हुए उन्होंने कहा और आसपास के नागरिकों की समस्याओं से चेयरमैन को अवगत कराया.

यह भी पढ़ें: Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता

 

उन्होंने कहा कि दिशा में अविलंब सार्थक पहल करने की जरूरत है क्योंकि कई बार एक एक घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहता है और एक बड़ी आबादी से प्रभावित होती है. इन समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक पहल करने का आग्रह किया. यह जानकारी सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान