रांची: मेडिकल बायो वेस्ट पर सरकार को फटकार
On
हाईकोर्ट के तेवर तल्ख
रांची: दुर्गापूजा के 11 दिनों के अवकाश के बाद आज खुले हाईकोर्ट में बायो वेस्ट के निष्पादन के मामले पर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने तल्ख तेवर में राज्य सरकार को फटकार लगायी है। कोर्ट का कहना है कि प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और राज्य सरकार में तालमेल का अभाव है।
कोर्ट ने यह भी कहा कि जिस काम को सरकार को करना चाहिए, उसे प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड कर रहा है। अदालत द्वारा इस बाबत सरकार व प्रदूषण बोर्ड को एक साथ बैठकर मेडिकल बायो वेस्ट के उचित निस्तारण को लेकर एक विस्तृत योजना बनाने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


