रामगढ़: होमगार्ड भर्ती बहाली में अनियमितता को लेकर डीसी को ज्ञापन
On
रामगढ: जिले के ग्रामीण -शहरी गृह रक्षक वाहिनी पद पर विज्ञापन संख्या 0 1/2018 के तहत निकली में बहाली में भारी अनियमितता के विरुद्ध विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रभारी राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में वंचित अभ्यार्थियो ने आज जिले के उपायुक्त संदीप सिंह को ज्ञापन देकर इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आजसू ने कहा है कि यदि इस बाबत कार्रवाई नहीं होगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि शहरी क्षेत्र तकनीकी पद पर कुल 212 आवेदन प्राप्त हुये थे, लेकिन परीक्षाफल में क्रमांक 224 तक के आवेदक को सफल माना गया। अभ्यार्थी गजेंद्र कुमार गैर तकनीकी पद पर क्रमांक 526 में असफल हुआ। वहीं तकनीकी पद पर क्रमांक 223 पर सफल पाया गया। एक अभ्यार्थी के दो पदों पर आवेदन अवैध हैं।
कहा गया है कि रामगढ शहरी क्षेत्र तकनीकी के कई पदों पर अव्वल आने वाले योग्य अभ्यर्थियों का चयन नहीं होना अवैध है। इसके अलावे विधवा आरक्षित पदों पर योग्य अभ्यर्थियों के चयन किये जाने की मांग की है। ज्ञापन सौपने में मुख्य रूप से विभावि सचिव सुबीन तिवारी, अनिल, रविदास, संदीप कुमार, ललन सिंह, अंजु देवी, कोमल देवी, सन्नी कुमार, रितेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


