भाजपा की जीत के पीछे आरएसएस कार्यकर्ताओं की मेहनत: राकेश
On

रांची: आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह राकेश लाल, ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की इतनी बड़ी जीत के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उन लाखों कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने रात-दिन जमीनी स्तर पर काम किया। इसके अलावे संघ के विभिन्न संगठनों द्वारा गांवों में किए जा रहे जमीनी स्तर पर कार्यों का लाभ भी पार्टी को मिला है।
[URIS id=8357]
राकेश लाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड में मिली इस बड़ी जीत में संघ परिवार के कार्यकर्ताओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। बताया गया कि पूरे देश में संघ के 25 लाख स्वयंसेवक चुनाव अभियान में जुटे थे। अनुषांगिक संगठनों के 75 लाख से अधिक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम कर रहे थे। इनमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एकल विद्यालय, हिंदू जागरण मंच, विकास भारती, सेवा भारती, वनवासी कल्याण केंद्र, धर्म जागरण, विश्व हिंदू परिषद, सरना समिति, विद्या भारती सहित लगभग 35 संगठनों के कार्यकर्ता इस अभियान में लगे थे।

https://samridhjharkhand.com/dr-ajay-lekha-ranchod-kumar-bjp
झारखंड में भी संघ के तीन लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने चुनाव में महती भूमिका निभाई है। इस बाबत सभी राज्यों में एक संरचना बनाई गई थी। राज्य से लेकर देशभर के स्तर पर कई टीमों की तैनाती की गई थी। बताया गया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी संघ से मदद मांगी थीं। चुनाव के दौरान संघ के स्वयंसेवक अपने खर्च से काम कर रहे थे। लोहरदगा एवं खूंटी उन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा बचाने में सफल रही। दुमका में जेएमएम के सुप्रीमो शिबू सोरेन को हराने में कामयाब हुए। ये सभी कार्यकर्ता लोगों से देशहित, राष्ट्रवाद, आतंकवाद मुक्त भारत, सशक्त भारत एवं देश को फिर से विश्व गुरु बनाने के मुद्दे पर लोगों से वोट करने की अपील कर रहे थे।
Edited By: Samridh Jharkhand