सीएम की बदजुबानी से दो जवान शहीद: कैलाश

सीएम की बदजुबानी से दो जवान शहीद: कैलाश

नक्सली घटना कायरता पूर्ण
रांची: राजद लोकतांत्रिक के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने दो जवानों की हत्या किये जाने के मामले को कायरता पूर्ण कार्रवाई व दु:खद घटना बताया है। उन्होंने इस बाबत संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर इस कष्ट की घड़ी में उनके परिजनों को सहनशक्ति दे। यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी भाषा पर सयंम बरते व उनको बदजुबानी से बाज आना चाहिए।
मुख्यमंत्री की अमर्यादित भाषा के कारण ही नक्सलियों में काफी रोष व्याप्त है। इसी कारण दो निर्दोश जवानों की जान चली गई। श्री यादव ने कहा कि इनदिनों मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड में सभी जगह घूम- घूम कर जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से लोगों को अपने पांच साल के कार्यकाल का हिसाब बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यक्रम में लोगों का कोई उत्साह नहीं दिख रहा है।
राज्य में पेयजल, बेरोजगारी, भुखमरी, विधि-व्यवस्था, महंगाई, पलायन, वन अधिकार नियम, किसानों की आत्महत्या, महिलाओं की सुरक्षा, विस्थापन, ओबीसी आरक्षण में कटौती, शिक्षा, चिकित्सा, खाद्य पदार्थ, नियमित बिजली वितरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर फेल हो चुकी है। गौरतलब है कि गुरुवार को सीएम ने माओवादियों को चेतावनी दी थी, कि वे सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे। राजद लोकतांत्रिक का कहना है कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को भाषाओं की मर्यादा बरकरार रखने की जरूरत है व सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं द्वारा नक्सलियों को धमकी देने के बजाय बात कर उनलोगों को मुख्यधारा में लाने और उनकी मूल समस्याओं से अवगत होकर सकारात्मक कोशिश करनी चाहिए।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान