‘भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनोमी बनाने की दिशा में यह शानदार बजट’ – डॉ उमेश गुप्ता

‘भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनोमी बनाने की दिशा में यह शानदार बजट’ – डॉ उमेश गुप्ता

 

रांची: प्रदेश भाजपा के नेता डॉ उमेश गुप्ता ने कहा है कि मोदी सरकार ने इस आम बजट में किसानों कृषि एवं ग्रामीण विकास क्षेत्र वाला ज्यादा बजट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरा बजट 5 बिन्दुओं पर केन्द्रित है।इनमें स्वच्छ जल, स्वच्छ वायु, खुशहाल किसान, खुशहाल देश, सुरक्षित एवं शक्तिशाली भारत शामिल है।

बजट पर बात करते हुए उन्होंने कहा की 5 लाख तक की आय वाले को टैक्स माफ़, छः करोड़ से अधिक किसानों के लिए बीमा योजना, किसानों के लिए 16 सूत्रीय प्लान, इत्यादि जैसी घोषणाएं आम लोगों एवं किसानों के हितों में किये गए हैं। इसके अलावा देश भर में 100 से ज्यादा नए एयरपोर्ट बनेंगे। वहीँ दूसरी ओर जल जीवन मिशन योजना के लिए 11500 करोड़ रूपए खर्च किये जायेंगे। रेलवे की जमीन पर सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट बिठाया जाएगा। जीएसटी के ज़रिये उपभोक्ताओं को 1 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक लाभ मिला रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार का ऋण घटकर अब 48.7 फीसदी पर आ गया है। डॉक्टरों के लिए एक ब्रिज प्रोग्राम शुरू किया जाएगा, जिसमें प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों को प्रोफेशनल बातों के बारे में जानकारी दी जाएगी।वहीं, बजट के भाषण में झारखंड में ट्राईबल म्यूजियम बनाने की घोषणा की गई है।

इन सारी बातों का निष्कर्ष निकालते हुए डॉ गुप्ता ने कहा कि भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनोमी बनाने की दिशा में यह एक शानदार बजट है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान