एमजीएम अस्पताल की घटना ने हेमंत सरकार के कुशासन की पोल खोल दी: भाजपा

एमजीएम अस्पताल की घटना ने हेमंत सरकार के कुशासन की पोल खोल दी: भाजपा

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने राज्य सरकार पर कटाक्ष किया हैउन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व में गठबंधन सरकार की कुव्यवस्था की पोल 60 दिनों में ही खुल गयी। कहा कि जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में पचास वर्षीय महिला के साथ जिस तरह दुष्कर्म जैसी वीभत्स घटना को अंजाम दिया गया,  वो काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैराज्य सरकार को मामले की संज्ञान में लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए

शुक्ल ने कहा कि जिस क्षेत्र से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रतिनिधित्व करते हैँ, वहां इस तरह की घटना झारखंड को कलंकित करती हैउन्होंने कहा कि जहाँ एक तरफ भाजपा की सरकार ने सुशासन किया, वहीं गठबंधन की सरकार में ऐसी घटना ने झारखंड को शर्मसार किया हैप्रवक्ता ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार को ऐसे मामलों में गंभीरता दिखानी चाहिए, ताकि राज्य के अस्पतालों में बिना डरे महिलायें इलाज करा सके

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से एक प्रकार का भय का वातावरण बना है। अतः एमजीएम हॉस्पिटल के अधीक्षक और उस समय डयूटी पर तैनात कर्मचारियों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। क्योंकि इनकी लापरवाही की वजह से शर्मनाक घटना घटी, जिससे अस्पताल की विश्वसनीयता घटी है।

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags: Bjp JMM MGM

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान