मरांडी को नेता प्रतिपक्ष घोषित करे राज्य सरकार: भाजपा
On
रांची: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्णय के बाद एक सकारात्मक राजनीति की पहल करते हुए बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष घोषित करें अन्यथा पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से भाजपा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के भारतीय जनता पार्टी में विलय को भारत निर्वाचन आयोग ने अपनी मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने इस बाबत अधिकृत पत्र भी जारी कर दिया। आयोग ने झाविमो के अस्तित्व को समाप्त मानते हुए उसके चुनाव चिह्न को जब्त करते हुए भाजपा में विलय को विधिसम्मत माना।
वर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग के मुताबिक 14 फरवरी को झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने एक पत्र के माध्यम से इस संबंध में सूचित किया था कि संगठन का विलय भाजपा में कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक तय विधि के तहत मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ताकि सदन की कार्रवाई बिना किसी गतिरोध के बेहतर तरीके से चल सके।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



