सोनिया देश को जागीर व झामुमो झारखंड को विरासत समझती है: रघुवर

सोनिया देश को जागीर व झामुमो झारखंड को विरासत समझती है: रघुवर

– चांदी का चम्मच थामनेवालों को गरीबों का दर्द नहीं पता चल सकता
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज शाम खूंटी के तोरपा में आहूत जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पूरे देश को अपनी जागीर और झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड को अपनी विरासत मानता है। दोनों ही दल विकास को लेकर नकरात्मक सोच रखते हैं। जनता की विकास व भलाई से इनका कोई लेना-देना नहीं।
सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में शक्ति केवल जनता के पास रहती है। यही कारण है कि आज एक चाय बेचनेवाला व्यक्ति देश के प्रधानमंत्री पद पर कायम हैं। कहा कि 14 साल तक झारखंड में भी अस्थिर सरकार के कारण विकास नहीं हो पाया। इसलिए एक बार फिर हमारी सरकार पर विश्वास करते हुए जनादेश हमारे नाम करें। सीएम ने कहा कि किसी भी पार्टी के बहकावे में ना आएं। कहा कि नरेंद्र मोदी गरीबों की सोचने वाले हैं। केंद्र और राज्य सरकार की जो भी योजनाएं चल रही हैं, वे सब गरीबों, आदिवासियों और महिलाओं के विकास के लिए हैं। उन्होंने इस दौरान राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार का एक मात्र उद्देश्य गांव और गरीब का विकास है।
सीएम ने कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले कांग्रेस और झामुमो के नेता गरीबों-आदिवासियों का दर्द से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि 2014 में जहां पूरे राज्य में मात्र 28 हजार शौचालय थे, अब राज्य के हर परिवार के पास शौचालय है। कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत राज्य सरकार ने गरीब परिवार की बच्चियों को जन्म से लेकर 18 वर्ष तक की उम्र तक 70 हजार रुपये दिये जाते हैं। आयुष्मान भारत के तहत कोई भी गरीब पांच लाख रुपये तक का इलाज निःशुल्क करा सकता है। जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में पूर्व विधायक कोचे मुंडा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, संतोष जायसवाल, कृपा सिंधु बेहरा सहित कई नेता शामिल थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान