भाजपा में शामिल हुए सुचित्रा मिश्रा हत्याकांड के आरोपी शशिभूषण मेहता

भाजपा में शामिल हुए सुचित्रा मिश्रा हत्याकांड के आरोपी शशिभूषण मेहता

बेटों ने दी आत्मदाह की धमकी, भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा, मारपीट
रांची: बीजेपी कार्यालय के बाहर आहूत पार्टी के मिलन समारोह में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। मौका था बहुचर्चित ऑक्सफोर्ड स्कूल की वार्डन सुचित्रा मिश्रा हत्याकांड के आरोपी शशिभूषण मेहता का अपने समर्थकों सहित बीजेपी में शामिल होने का। इस बीच पहले से ही इसका विरोध कर रहे सुचित्रा के बेटे आशुतोष मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, ललिता पांडे भी जमे हुए थे। शशिभूषण मेहता के समर्थकों ने ऑक्सफोर्ड स्कूल की दिवंगत वार्डन सुचित्रा मिश्रा के बेटे के साथ मारपीट की व उन्हें मंच से फेंक दिया।
इस दौरान सुचित्रा के एक बेटे ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मेहता को पार्टी ने टिकट दिया, तो वह आत्मदाह कर लेंगे। कहा कि लोग भारत माता के लिए जान देते हैं, वे जन्म देने वाली अपनी मां के लिए जान दे देंगे। मेहता समर्थकों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं के साथ भी हाथापाई की। इनलोगों ने हाथो में तख्ती लेकर मेहता का विरोध किया। मेहता इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा में थे, लेकिन अब भाजपा का दामन थामा है।
दिवंगत सुचित्रा के बेटों का कहना है कि वे भाजपा के सदस्य हैं। शशिभूषण मेहता ने उनकी मां की हत्या की है और ऐसे व्यक्ति को भाजपा में शामिल करने से उनकी भावनाएं आहत होंगी। आम जनों का विश्वास भाजपा से टूट जाएगा। पूरे परिजनों के साथ इन्होंने भाजपा कार्यालय पंहुचकर प्रदर्शन किया। इनके तख्तियों में लिखा था सुचित्रा मिश्रा का हत्यारा शशि भूषण मेहता’, ‘वी वांट जस्टिस’, ‘जस्टिस फॉर सुचित्रा मिश्रा’ और होठ सबके सिले हुए हैं, हत्यारों संग मिले हुए हैं जैसे नारे लिखे हुए थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी