ऐतिहासिक होगी रांची की जन आक्रोश रैली: दूबे
On
रांची: आगामी 30 अक्टूबर को राजधानी के विधानसभा मैदान में होने वाली जन आक्रोश रैली के समापन कार्यक्रम को सफल बनाने के ध्येय से आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इस बाबत पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे ने बताया कि समापन जन आक्रोश रैली में पार्टी के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, सह-प्रभारी और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री उमंग सिंघार, मैनुल हक मुख्य रूप से शामिल होंगे।
रैली की सफलता को लेकर प्रमुख कांग्रेस नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं और नेताओं को जानकारी दी गई, कि खिजरी, हटिया, रांची, सिल्ली, कांके, सिल्ली, मांडर से हजारों कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। रैली ऐतिहासिक रूप से सफल होगी और इस बाबत संगठन के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। दूबे ने बताया कि बैठक में रैली की सफलता को लेकर नेताओं से राय-शुमारी की गई। रैली में हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। विधानसभा मैदान में मंच एवं साज-सज्जा युद्ध स्तर पर निर्मित किया जायेगा। बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और रवींद्र सिंह मौजूद थे। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:



