रामगढ़: राजभवन मार्च 23 अक्टूबर को
On
रामगढ़: किसान समन्वय संघर्ष समिति की बैठक पूरण महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार को भाकपा कार्यालय में हुई। इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि रघुवर सरकार की नीतियों के कारण किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं व दर्जनों लोग भूख के कारण मर गये।
श्री पाठक ने कहा कि विगत पांच सालों में रघुवर सरकार की यही उपलब्धि रही है। 23 लाख एकड़ गैरमजरूआ जमीन जो छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम के 64ए के तहत कोड़कर राइट में अधिकार मिला था, उसे छीनते हुए लाखो एकड़ गैरमजरूआ जमीन भूमि बैंक बनाकर उद्योगपति और पूंजीपतियों को देने की तैयारी सरकार कर रही है। इसी नीति के विरोध में माकपा 23 अक्टूबर को राजधानी में राजभवन मार्च कर सरकार की नीतियों का विरोध करेगी। बैठक मंगल ओहदार, नेमन यादव, संजय गोईनका, पूरन महतो, हीरा गोप, लोकनाथ पासवान, नागेश्वर महतो, प्रदीप महतो, कार्तिक मांझी, प्रयाग महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


