राज्यसभा प्रत्याशी दीपक प्रकाश ने विधानसभा सचिव को सौंपा नामांकन पत्र
On
रांची: राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। प्रकाश ने अपना नामांकन पत्र दो सेटों में विधानसभा सचिव महेंद्र प्रसाद को सौंपा। दोनों सेटों में दस-दस विधायक दीपक प्रकाश के प्रस्तावक बने हैं। प्रस्तावकों में आजसू के विधायक लंबोदर महतो का भी नाम शामिल है। नामांकन भरते वक्त दीपक जीत के प्रति आश्वस्त नजर आये।
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम रघुवर दास, एवं भाजपा के कई विधायक मौजूद रहे। इसी बीच बाबूलाल मरांडी ने प्रेस से कहा कि वे राज्यसभा चुनाव के लिए हॉर्स ट्रेडिंग नहीं होने देंगे। भाजपा की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी दीपक प्रकाश के पास जीत के लिए आंकड़े जरुरत से अधिक है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



