जीवन संस्था पहुंची रागिनी, बच्चों को बांटी मिठाइयां
On
भगतडीह: विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह शनिवार की शाम धनबाद की बस्ताकोला स्थित जीवन संस्था पहुंची। इस बाबत उन्होंने यहां के मूक बधिर, मानसिक विक्षिप्त, शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों के साथ समय व्यतित किया। इन्हें मिठाईयां बांटी और उन्हें खूब हसाया।
इस दौरान रागिनी ने कहा कि मां हूं तो बच्चों का दर्द समझती हूं। अगर मुझे जीवन में कभी भी इन बच्चों के सेवा करने का मौका मिला, तो मैं खुद को खुद किस्मत समझूंगी। मौके पर प्राचार्य एसके सिंह, इंद्रभूषण कुमार, अनिल कुमार सिंह, डॉ राखी, अनिल नोनिया, अरविंद सिंह, बाबु जैना, छोटू सिंह, रंजीत रवानी, राजेश रवानी, मनोज गोप, जीतू पासवान, उमेश यादव, अभिषेक पांडे व बप्पी बाउरी के अलावे कई लोग मौजूद थे। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News



